MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 Apply Form: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 11 जुलाई 2025 को जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13089 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे- पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची ओर तैयारी संबंधी सुझाव शामिल हैं ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 Apply Form शैक्षणिक योग्यता
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.Ed.) / D.El.Ed. होना चाहिए। साथ ही, मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) क्वालिफाइड होना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभ्यर्थियों के पास बच्चों को पढ़ाने की बुनियादी योग्यता एवं पेशेवर प्रशिक्षण हो।
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 परीक्षा केंद्र जिले
प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपने निकटतम या पसंदीदा परीक्षा केंद्र जिले का चयन करना होगा। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, रतलाम, खंडवा, बालाघाट, सिंगरौली, छिंदवाड़ा जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों का चयन इस प्रकार किया गया है कि उम्मीदवारों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े और वे सुगमता से परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
MPESB Primary Teacher Vacancy 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ
- विज्ञप्ति जारी होने की तिथि : 11 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि : 18 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- संशोधन की अंतिम तिथि : 26 अगस्त 2025
- परीक्षा की तिथि : 31 अगस्त 2025 से प्रारंभ
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें।
MPESB Primary Teacher Vacancy 2025 आयु सीमा
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिला अभ्यर्थियों तथा दिव्यांग जनों को विशेष छूट प्राप्त है।
MPESB Primary Teacher Vacancy 2025 आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (General) : ₹500/-
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ओबीसी वर्ग (SC/ST/OBC) : ₹250/-
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / दिव्यांगजन (EWS/PH) : ₹250/-
- संशोधन शुल्क (Correction Charges) : ₹20/-
- पोर्टल शुल्क : अतिरिक्त
भुगतान का माध्यम : केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क जमा किया जा सकता है (नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड आदि)।
MPESB Primary Teacher Vacancy 2025 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी
- लिखित परीक्षा
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में शैक्षणिक योग्यता, बाल विकास, शिक्षाशास्त्र, सामान्य ज्ञान, गणित, पर्यावरण अध्ययन आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। - दस्तावेज़ सत्यापन
लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों के सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिनमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि शामिल होंगे। - चिकित्सा परीक्षण
अंतिम चयन से पूर्व उम्मीदवारों का चिकित्सकीय परीक्षण भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से शिक्षक पद के लिए उपयुक्त हैं।
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://esb.mp.gov.in
- होमपेज पर “Latest Recruitment” सेक्शन में Primary Teacher Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- “Apply Now” बटन पर क्लिक करें और नया पंजीकरण (Registration) करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
- निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक जांच लें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद, उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025 महतवपूर्ण लिंक
Apply Online Now : Click Here
All Jobs Update : Click Here
Official Website : Click Here
निष्कर्ष: एमपीईएसबी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 एक सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और बच्चों को पढ़ाने का जुनून रखते हैं। 13000+ से अधिक पदों पर भर्ती होने के कारण प्रतिस्पर्धा अधिक हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते तैयारी शुरू करें और निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।