Bank of Baroda Supervisor Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली BC सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, यहा से देखे पूरी जानकारी

Bank of Baroda Supervisor Vacancy 2025: बैंकिंग क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने BC सुपरवाइजर (Banking Correspondent Supervisor) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान रखते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा यह भर्ती योजना विभिन्न शाखाओं और क्षेत्रों में बैंकिंग गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु शुरू की गई है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे- पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची ओर तैयारी संबंधी सुझाव शामिल हैं ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते हैं

BOB BC Supervisor Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा बीसी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है, जैसे कि MS Office, Internet, Email आदि का प्रयोग करना आना चाहिए। कंप्यूटर में डिप्लोमा अथवा सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।

Bank of Baroda Supervisor Vacancy 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि 04 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है। ओर आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Bank of Baroda Supervisor Vacancy 2025 आयु सीमा

इस पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 01 अगस्त 2025 तक मान्य होगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जा सकती है। यदि आप सरकारी सेवानिवृत्त हैं और अनुभव रखते हैं, तो आपको भी आवेदन करने का अवसर मिल सकता है।

BOB BC Supervisor Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा बीसी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के अंतर्गत सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह भर्ती निःशुल्क आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत आती है। सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग सभी वर्गों के उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला योग्य उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

BOB Supervisor Recruitment 2025 जरूरी दस्तावेज़

  • स्नातक डिग्री प्रमाणपत्र
  • कंप्यूटर डिप्लोमा / सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट (आयु सत्यापन हेतु)
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (स्कैन की हुई इमेज)

BOB BC Supervisor Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे

  • इंटरव्यू टेस्ट (Interview Test)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। इंटरव्यू में बैंकिंग नॉलेज, टेक्निकल स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स की जांच की जाएगी।

BOB BC Supervisor Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं

  • आधिकारिक वेबसाइट (https://www.bankofbaroda.in) पर जाएं।
  • “Careers” सेक्शन में जाएं और “BC Supervisor Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें – नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें – फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि।
  • आवेदन शुल्क शून्य है, इसलिए आप सीधे Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

BOB BC Supervisor Recruitment 2025 महतवपूर्ण लिंक

Apply Online Now : Click Here
‎All Jobs Update : Click Here
‎Official Website : Click Here

निष्कर्ष: बैंक ऑफ बड़ौदा बीसी सुपरवाइजर भर्ती 2025 उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और जिनके पास कंप्यूटर ज्ञान और स्नातक डिग्री है। आवेदन प्रक्रिया सरल है और आवेदन शुल्क नहीं होने के कारण यह और भी सुविधाजनक हो जाती है। अगर आप इस भर्ती के पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और एक उज्ज्वल करियर की ओर कदम बढ़ाएं।

Leave a Comment